हरियाणा में 500 रूपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री ने लांच किया पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunav) को देखते हुए हर वर्ग को रिझाने के लिए सूबे की सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई लोक- लुभावन घोषणाएं कर रही है. इसी कड़ी में पिछले दिनों हरियाली तीज के अवसर पर जींद जिले की पावन धरा से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गरीब परिवारों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी. सरकार ने इस घोषणा को पूरा करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आज पोर्टल लॉन्च कर दिया है.

Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री ने लांच किया पोर्टल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रक्षाबंधन से पहले राज्य की सभी महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने जींद की पावन धरती से हरियाली तीज के अवसर पर की गई घोषणा के तहत आज “हर घर- हर गृहिणी पोर्टल” का शुभारंभ किया. इस पोर्टल का उद्देश्य प्रदेश के 50 लाख BPL परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपये में उपलब्ध कराना है.

सीएम ने दी शुभकामनाएं

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज हमारी सरकार ने ‘हर घर- हर गृहिणी योजना’ पोर्टल लॉन्च किया गया है. इस पोर्टल के साथ, हमने अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की जो घोषणा की थी, उसे लागू किया जाएगा. इस योजना के तहत, प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा. इससे ऊपर की कोई भी राशि सरकार द्वारा DBT के माध्यम से सब्सिडी के रूप में हर महीने लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के लिए हरियाणा कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, इन प्रत्याशियों पर खेला दांव

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हरियाणा सरकार गृहणियों को लाभ पहुंचाने के लिए सालाना 1500 करोड़ रुपये खर्च करेगी. मैं सभी बहनों को अग्रणी रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

इन परिवारों को मिलेगा लाभ

नायब सैनी सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर देने का ऐलान किया है. साथ ही, प्रदेश के ऐसे 46 लाख परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपए से कम है, उनको भी 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा. सरकार की इस घोषणा से करीब 50 लाख परिवार लाभान्वित होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.