26 अगस्त को कर्क राशि में उदित होंगे बुध, शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

ज्योतिष | बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. 26 अगस्त को बुध ग्रह उदित होने जा रहे है. बता दें कि यह कर्क राशि में उदय होंगे. इस दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: बुध ग्रह के उदय होने से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, करियर और कारोबार में भी आपको लाभ होगा. साथ ही, धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. बेरोजगार लोगों को जल्द ही नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी- पेशा लोगों को भी कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

मकर राशि: बुध ग्रह के उदित होने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. यह गोचर आपकी कुंडली के सप्तम भाव में होने जा रहा है, ऐसे में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. अविवाहित लोगों को भी शादी का प्रस्ताव मिल सकता है, बुध ग्रह आपकी राशि से 6वें और 9वें भाव के स्वामी है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होने वाला है, जल्द ही आपका मनोबल बढ़ेगा. आप आसानी से अपने सभी कामों को पूरा कर लेंगे, आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. इस दौरान आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.