हरियाणावासियों के लिए CM नायब सिंह की बड़ी सौगात, इन जिलों में खोले जाएंगे पशु चिकित्सा क्लिनिक

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) द्वारा शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के आयोजन के दौरान कई घोषणाएं की गई. इस दौरान उन्होंने कहा कि फसलों के लिए पहली बोनस राशि जारी कर दी गई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख 20 हजार किसानों के खातों में 525 करोड़ की किस्त भेज दी गई है.

Farmer Kisan

किसानों और दुग्ध विक्रेताओं के लिए की घोषणा

सरकार की तरफ से किसानों को ₹200 प्रतीक एकड़ के रूप में बोनस राशि वितरित की गई है. कम बरसात के चलते किसानों को 2- 2 हजार रूपए भी दिए जाएंगे. घर- घर जाकर दुग्ध आपूर्ति करने वाले दुग्ध विक्रेताओं, जिनकी सालाना आय 3 लाख रूपए तक है, उन्हें सरकार द्वारा दयालु योजना में शामिल किया जाएगा. योजना के तहत, पात्र लोगों की मृत्यु या विकलांगता होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के छात्रों को मिलेगा AC बसों में मुफ्त सफर का मजा, ऐसे बनवाएं पास

इन जिलों में खोले जाएंगे पशु चिकित्सा क्लिनिक

प्रदेश के 8 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, पंचकूला, कैथल, हिसार, झज्जर और यमुनानगर में पशु चिकित्सा क्लिनिक खोले जाएंगे. यहां पशुपालकों को पशु चिकित्सालय की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने 10 सालों के कार्यकाल में इन्होंने अपने राज्य में कुछ नहीं किया, किसानों के लिए तो बिल्कुल भी नहीं. ये झूठे वादे करते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts