दिल्ली मेट्रो ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दिया खास तोहफा, आज पूरे दिन मिलेगी ये विशेष सुविधा

नई दिल्ली | रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने महिलाओं को विशेष सौगात दी है. बता दें कि रक्षाबंधन पर्व पर डीएमआरसी ने मेट्रो के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद दिनभर यात्री आराम से अपने सफर को पूरा कर सकेंगे.

Metro Rail Image

परेशानी से निजात मिलेगी

दरअसल रक्षाबंधन पर्व पर दिल्ली मेट्रो में अच्छी-खासी भीड़ रहती है. बाकी दिनों के मुकाबले आज यात्रियों खासकर महिलाओं का आवागमन ज्यादा रहेगा. ऐसे में महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े, इसको देखते हुए DMRC ने ये विशेष सुविधा देने का फैसला किया है.

अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था

वहीं, रक्षाबंधन पर्व यानि आज होने वाली अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए DMRC द्वारा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

DMRC ने यात्रियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे टिकट काउंटरों पर भीड़- भाड़ से बचने के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड / स्मार्ट कार्ड खरीदने के लिए या फिर ऑनलाइन QR टिकट खरीदने के लिए मोबाइल ऐप DMRC मोमेंटम 2.0, WhatsApp, Paytm, वन दिल्ली, अमेज़न का उपयोग करें. उस दिन यात्रियों की मदद और मार्गदर्शन के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर गार्ड, ग्राहक सुविधा एजेंट (सीएफए) तैनात किए जाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.