हरियाणा के इन आठ जिलों में आज झमाझम बरसेंगे मेघा, 29 अगस्त तक बने बारिश के आसार; पढ़ें आज की वेदर अपडेट

चंडीगढ़ | अगस्त का महीना शुरू होते ही मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है. पूरा महीना भर सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई. बीते 24 घंटे के दौरान बारिश के चलते तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. बीते 10 घंटे के दौरान यहां 6 जिलों में मौसम खराब रहा. कई जगह सड़कों पर पानी भर गया. आम जनता को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा. इसी बीच आज 24 अगस्त को मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के आठ जिलों में बरसात की चेतावनी जारी की गई है.

BARISH 2

आज यहाँ होगी बरसात

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में आज बरसात की संभावना बनी हुई है. जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. बता दें कि पूरे मानसून सीजन के दौरान हरियाणा के कैथल, करनाल और पंचकूला में सामान्य से आधी बरसात भी नहीं हुई. वहीं, हिसार, जींद, यमुनानगर, पलवल और रोहतक में सामान्य से 30% भी से भी कम बरसात हुई. वहीं महेंद्रगढ़ में सामान्य से 51% और नूंह में सामान्य से 63% अधिक बरसात हुई है. समूचे राज्य में अगस्त के महीने में 33% अधिक बारिश हुई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में प्रोपर्टी की खरीद- फरोख्त में धोखाधड़ी पर लगेगा अंकुश, HSVP लेकर आया शानदार नई योजना

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश

प्रदेश के 6 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान बरसात देखी गई. सबसे अधिक बरसात 4.2 एमएम जींद जिले में हुई. वहीं करनाल, फतेहाबाद, रोहतक, पानीपत और कुरुक्षेत्र में भी बरसात देखने को मिली. अगस्त के शुरूआती 20 दिनों के दौरान सूबे में जहाँ 101.8MM सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 135.6MM बारिश हुई है. रात का तापमान 26- 27 डिग्री के आसपास है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts