अगले 2 दिन भिवानी, हांसी और हिसार नहीं जाएगी किसान और गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए क्या है वजह?

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें, अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. हिसार रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को रूट डायवर्ट से संचालित किया जाएगा.

Train Railways

भिवानी व हिसार नहीं आएगी ये ट्रेनें

दिल्ली रेलवे ने जानकारी साझा की है कि किसान व गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन 26 अगस्त तक भिवानी, हांसी और हिसार के लिए रवाना नहीं होगी क्योंकि हिसार लाइन पर काम चलने की वजह से रूट को डायवर्ट किया गया है. ये दोनों ट्रेनें वाया जींद होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी.

बता दें कि हिसार, हांसी और भिवानी से हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स रोहतक के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए आते हैं. इसके अलावा, इन जिलों से हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए रोहतक पीजीआई तक आवागमन करते हैं. ऐसे में इन दोनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

27 अगस्त से सुचारू होगी व्यवस्था

दिल्ली रेलवे ने बताया है कि वाया जींद होकर गुजरने से किसान और गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे स्टेशन व अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी. रेलयात्रियों को 26 अगस्त तक इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कार्य पूरा होने पर 27 अगस्त से ये दोनों ट्रेनें सुचारू रूप से अपनी लाइन पर संचालित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.