त्यौहारी सीजन में 39 रूपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, यहां देखें बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

नई दिल्ली | चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे आमजन को त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है. सितंबर महीने की शुरुआत के पहले ही दिन तेल कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है. 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Gas Cylinder

गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में 1 सितंबर यानि आज से 39 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खुदरा बिक्री कीमत 1,691.50 रुपये हो गई है.

बड़े शहरों में नई कीमत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1,644 रूपए हो गई है, जबकि पहले यह 1,605 रूपए थी. वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर 1,855 रूपए हो गई है जबकि बढ़ोतरी से पहले यहां इसकी कीमत 1,817 रुपये थी. इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1,764.50 रूपए से बढ़ाकर 1,802.50 कर दी गई है. इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जारी की गई कीमतों के अनुसार यह बढ़ोतरी आज यानि 1 सितंबर से से लागू हो गई है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.