23 सितंबर को बुध 1 साल बाद करेंगे अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश, चमेकगा इन 3 राशियों का भाग्य

ज्योतिष | बुध ग्रह को वाणी, शेयर बाजार, अर्थव्यवस्था, गणित आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है, तो उसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 23 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वयं की राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं. तकरीबन 1 साल बाद बुध अपनी स्वयं की राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में 3 राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Rashi Parivartan

23 सितंबर से शुरू होगा अच्छा समय

कन्या राशि: बुध के गोचर के साथ ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा. बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. जल्द ही, आप अच्छा कार्य करने वाले हैं, आपने जितनी भी योजनाएं सोची है आपको उसमें सफलता मिलेगी. मान- सम्मान में वृद्धि होगी, करियर में भी आपको कई शानदार मौके मिलने वाले हैं.

मकर राशि: बुध के राशि परिवर्तन से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. बुध ग्रह आपके गोचर कुंडली के 9वें भाव में संचरण करने जा रहे हैं. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. आप काम से संबंधित यात्राओ भी जा सकते हैं, जिनका आपको भविष्य में लाभ होगा. आप अच्छी कमाई करने वाले हैं, ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है.

यह भी पढ़े -  जून महीने में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, 31 अक्टूबर तक मौज करेंगे इन 5 राशियों के जातक

वृश्चिक राशि: बुध ग्रह का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि बुध ग्रह आपके इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं. इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, साथ ही नौकरी में भी आपको तरक्की मिल सकती है. आप धन की सेविंग करने में कामयाब रहेंगे, बिजनेस में आपको कई गुना लाभ मिलने वाला है. व्यापारी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जो लोग एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करते हैं उनको विशेष लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.