Vastu Tips: क्या आपके घर में भी है तुलसी का पौधा, अवश्य रखें इन 3 बातों का विशेष ध्यान

ज्योतिष, Vastu Tips | वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां कभी भी धन की परेशानी नहीं होती अर्थात आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहती है. अगर आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाएं, तो आपको इस दौरान कुछ जरूरी बातों का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपको तुलसी के पौधे के पास किन- किन पौधों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए.

TULSI

भूलकर भी ना लगाएं ये 3 पौधे

  • घर में शमी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि आपको तुलसी के पास इसे बिल्कुल भी नहीं लगाना है. ऐसा करने से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपको कम- से- कम 5 से 6 फीट की दूरी इन दोनों के बीच रखनी चाहिए.
  • तुलसी के पौधे के पास आपको भूलकर भी कांटेदार कैक्टस का पौधा नहीं लगना चाहिए. इस पौधे को राहु का प्रतीक माना जाता है. इसी वजह से आपको कैक्टस का पौधा आपके घर में लगाना चाहिए, ना ही इसे तुलसी के पास लगाना चाहिए.
  • जिन पौधों में दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता है, आपको ऐसे पौधों को भी तुलसी के पास भूलकर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. इसके विपरीत, कई प्रकार की आर्थिक परेशानियां भी बढ़ जाती है.
यह भी पढ़े -  मेष राशि में होगी सूर्य और मंगल की युति, 11 मई से शुरू होगा इन भाग्यशाली राशियों का अच्छा समय

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.