हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 8वीं कक्षा के बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति, पास करनी होगी परीक्षा

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी विद्यालय में 8वीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों को राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत 4 वर्ष तक 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी. इसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा देनी होंगी. परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी हो चुका है. इस परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर को होगा. इस परीक्षा को पास करने पर हर वर्ष 12,000 रुपये मिलेंगे, यानी एक हजार मासिक होंगे. पूरे 4 साल में विद्यार्थियों को 48,000 का भत्ता प्रदान किया जाएगा.

Scholarship

10 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

परीक्षा को लेकर ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर तक किये जा सकते है. जो भी विद्यार्थी परीक्षा पास करेंगे उन्हें छात्रवृत्ति मिलेगी. इस परीक्षा के लिए सरकारी स्कूलों के कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते है. खंड शिक्षा अधिकारी जिले सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से आरक्षण के अनुसार छात्रवृत्ति दी जानी है. परीक्षार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से कम होनी चाहिए. चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर आरक्षण के अनुसार छात्रवृत्ति मिलेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने किसानों को सुनाई बड़ी खुशखबरी, फैमिली आईडी से जुड़ा मामला

परीक्षा में बीसी-ए कैटेगरी को 16 प्रतिशत, बीसी- बी कैटेगरी को 11 प्रतिशत, एससी को 20 प्रतिशत, शारीरिक दिव्यांग कैटेगरी को 3 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. स्टूडेंटस को सक्षम अधिकारियों की ओर से जारी प्रमाण-पत्र की कॉपी आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी. जिसके आधार पर ही उन्हें आरक्षण मिलेगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.