हरियाणा में सियासी पारा उफान पर, BJP प्रत्याशी ने पूर्व बीजेपी विधायक को कहा शराबी- जुआरी और सट्टेबाज

सिरसा | हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Chunav) को लेकर सियासी पारा गर्माता जा रहा है. बीजेपी 69 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं. जिन नेताओं को टिकट मिली है, उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. इसी कड़ी में बीजेपी से रतिया विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाई गई सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल की एक तीखी टिप्पणी ने सियासी पारे को और गर्मा दिया है.

BJP

पूर्व विधायक पर लगाएं गंभीर आरोप

बता दें कि रतिया विधानसभा सीट से पिछली बार बीजेपी की ओर से लक्ष्मण नापा को जीत हासिल हुई थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उनकी टिकट काटकर सुनीता दुग्गल को प्रत्याशी बनाया है. लक्ष्मण नापा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं. कल सुनीता दुग्गल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनीता दुग्गल ने लक्ष्मण नापा पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने लक्ष्मण नापा पर शराब पीने और जुआ खेलने का आरोप लगाया. दुग्गल ने कहा कि आप अब यह कभी नहीं सुनोगे कि आपका विधायक कहीं शराब पी रहा है और कहीं जुआं- सट्टा खेल रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा कांग्रेस विधायक के बयान से गर्माया सूबे का सियासी पारा, 5 मई को हनुमानजी के भंडारे में लेंगे बड़ा फैसला

मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे: नापा

सुनीता दुग्गल ने कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि रतिया विधानसभा को हरियाणा में नंबर-वन बनाने के लिए दिन- रात प्रयास करूंगी. अगर मैं ऐसा नहीं कर पाई तो मेरा नाम बदल देना. वहीं, सुनीता दुग्गल के बयान पर ऐतराज जताते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है. साथ ही, पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.