नाममात्र खर्च पर करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC के इस पैकेज पर मिलेगी लग्जरी सुविधाएं

नई दिल्ली | कहते हैं भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल खुद के लिए निकाल कर इंसान को बेफिक्र होकर कहीं बाहर घूमने अवश्य निकलना चाहिए. यदि आप धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. बता दें कि IRCTC के इस सस्ते टूर पैकेज के तहत आप श्री माता वैष्णोदेवी के दर्शन कर सकते हैं.

IRCTC Tour Packge

IRCTC माता वैष्णो देवी टूर पैकेज

IRCTC के इस किफायती टूर पैकेज में आप एक टिकट की कीमत पर आवाजाही, खाना- पीना और होटल में ठहराव समेत पूरी व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे. यह पैकेज IRCTC की वेबसाइट पर NDR010 कोड के तहत उपलब्ध है. 21 सितंबर को दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा के लिए शुरू हो रहें इस पैकेज को खासतौर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसमें आप 1 रात और 2 दिन तक धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं.

माता वैष्णो देवी पैकेज की कीमत

इस पैकेज में होटल की सुविधा, कैब सर्विस, मॉर्निंग ब्रेकफास्ट और रात का खाना शामिल है. पैकेज की शुरुआती कीमत 7,290 रुपये है, लेकिन होटल में रूम और बेड की शेयरिंग के आधार पर कीमतें अलग- अलग हो सकती हैं.

पैकेज की लागत (प्रति व्यक्ति)

  • सिंगल ऑक्यूपेंसी: ₹9,145
  • डबल ऑक्यूपेंसी: ₹7,660
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹7,290
  • बच्चा (5- 11 वर्ष, बिस्तर के साथ): ₹6,055
  • बच्चा (5- 11 वर्ष, बिस्तर के बिना): ₹5,560
यह भी पढ़े -  Delhi Health Department Jobs: दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा

IRCTC के इस पैकेज का नाम ‘माता वैष्णो देवी Via वंदे भारत’ रखा गया है. इस टूर पर ठहराव के लिए होटल के. सी. निवास या उसके समान किसी अन्य होटल की सुविधा मिलेगी. इस पैकेज को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.