हॉकी के रण में भारतीय टीम ने मारी बाजी, पांचवीं बार जीती एशियन चैंपियनशिप ट्राफी

स्पोर्ट्स डेस्क | खेल मैदान से हिंदुस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 हॉकी के फाइनल में रोमांच का तीसरा डोज देखने को मिला. पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली चीन की टीम ने भारत को खिताब जीतने के लिए पापड़ बेलने पर मजबूर कर दिया.

Indian Hockey Team Olympic

भारत ने जीता खिताब

शुरुआती 3 क्वार्टर्स तक भारत और चीन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. दोनों टीमों को इस दौरान गोल नसीब नहीं हुआ, लेकिन आखिरी क्वार्टर में मैच पलटा और भारत ने 1- 0 से बढ़त हासिल कर खिताबी जंग में जीत दर्ज की.

भारत और चीन के बीच मुकाबले में पहला क्वार्टर गोलरहित साबित हुआ. इसके बाद, दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल करने से चूक गए. चीन ने इसके बाद भारत को तीसरे क्वार्टर तक कोई मौका नहीं दिया, लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में हरमनप्रीत और जुगराज सिंह के बेहतरीन खेल की बदौलत गोल दागते भारत को बढ़त दिला दी.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.