मोदी सरकार का एक और ऐतिहासिक फैसला, वन नेशन- वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी

नई दिल्ली | केंद्र की मोदी सरकार ने एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक ने ‘एक देश- एक चुनाव’ को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. पूर्व राष्ट्रपति राममानथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए एक कमेटी गठित की गई थी. इस कमेटी की रिपोर्ट को मोदी कैबिनेट ने सर्वसम्मति से मंजूर कर दिया.

PM Modi Narendra Modi

इसके बाद, आगे का सफर आसान नही होने वाला है. इसके लिए संविधान संशोधन और राज्यों की मंजूरी भी जरूरी है, जिसके बाद ही इसे लागू किया जाएगा.

शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है बिल

एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की रिपोर्ट को आज नरेंद्र मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. माना जा रहा है कि अब केंद्र सरकार इसे शीतकालीन सत्र में संसद में लाएगी. हालांकि, ये संविधान संशोधन वाला बिल है और इसके लिए राज्यों की सहमति भी जरूरी है. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने वन नेशन वन इलेक्शन का वादा किया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.