IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, 6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

नई दिल्ली | बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड (IBPS RRB Clerk Mains Admit Card) जारी कर दिए गए है. जो उम्मीदवार ऑनलाइन मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लास्ट डेट 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है.

EXAM CENTER

6 अक्टूबर को होगी परीक्षा

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेन्स परीक्षा 6 अक्टूबर को आयोजित होगी. ऑनलाइन मोड में होने वाले मेन्स एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल क्वेश्चन्स होंगे. क्वेश्चन पेपर में रीजनिंग, कम्प्यूटर नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी और हिंदी के 200 क्वेश्चन्स पूछे जाएंगे. परीक्षा के लिए मैक्सिमम 200 अंक होंगे. ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन में गलत आंसर देने पर निगेटिव मार्किंग होगी.

उम्मीदवार साथ लेकर आए प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड

यदि किसी प्रश्न का गलत उत्तर दिया जाता है तो उस उत्तर के लिए निर्धारित अंकों में से 1/ 4 या 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे. मेंस परीक्षा में आने वाले उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि मेंस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इन्फॉर्मेशन बुकलेट और एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड के साथ प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी साथ लेकर आए.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.