स्कूली बच्चो की हुई मौज, अक्टूबर के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल; यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | देशभर में त्यौहारी सीजन का आगाज हो चुका है. अक्टूबर का महीना शुरू होते ही स्कूलों में छुट्टियों की संख्या भी बढ़ जाती है. अबकी बार अक्टूबर के महीने में मतगणना के चलते भी अवकाश रहेगा. इसके अलावा, दिवाली और दशहरा जैसे काफी अहम त्यौहार भी आने वाले हैं. इसी महीने बची हुई अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी आयोजित होंगी. इसी बीच शिक्षा विभाग द्वारा अक्टूबर के महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है. इस महीने कुल मिला कर 11 दिन स्कूल बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

School Holidays

अक्टूबर माह के अवकाश

  • 02 अक्टूबर बुधवार(गांधी जयंती)
  • 03 अक्टूबर (वीरवार) ( महाराजा अग्रसेन जयंती)
  • 04 अक्टूबर(शुक्रवार- चुनाव ड्यूटी)
  • 05 अक्टूबर(शनिवार) (विधानसभा चुनाव)(पूरे हरियाणा के विद्यालयों में अवकाश)
  • 06 अक्टूबर (रविवार)
  • 12 अक्टूबर( दूसरा शनिवार ) (दशहरा)
  • 13 अक्टूबर (रविवार)
  • 17 अक्टूबर (वीरवार) (महर्षि वाल्मीकि जयंती)
  • 20 अक्टूबर (रविवार)
  • 27 अक्टूबर (रविवार)
  • 31 अक्टूबर (वीरवार) (छोटी दिवाली स्थानीय अवकाश)
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts