ज्योतिष | शुक्र ग्रह को दैत्यों के गुरु के नाम से जाना जाता है. इन्हें धन, आकर्षण, प्रेम, ऐश्वर्य आदि का कारक ग्रह भी कहा जाता है. शुक्र ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं और इसका प्रभाव भी देश- दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जल्द ही, शुक्र की बुध के साथ युति होने जा रही है, जिससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा.
बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. बुध और शुक्र की युति की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे. साथ ही, धन- धान्य में भी वृद्धि होने वाली है.
जल्द होगी शुक्र और बुध की युति
शुक्र 13 अक्टूबर तक अपनी मूल त्रिकोण राशि तुला में ही विराजमान रहने वाले हैं. 10 अक्टूबर को सुबह 11:25 मिनट पर बुध भी इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस वजह से बुध और शुक्र की युति होगी और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, इसके प्रभाव से तीन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है.
चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि: लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के सातवें भाव में बनेगा, ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं, आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा. करियर की बात की जाए, तो अब आपको जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. विदेश जाने का सपना भी आपका पूरा हो सकता है. बुध और शुक्र की कृपा से आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. जल्द ही, आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है.
वृषभ राशि: लक्ष्मी नारायण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. शुक्र और बुध की युति इस राशि के छठे भाग में हो रही है, ऐसे में आपको करियर में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेगी, व्यापारियों के लिए भी समय काफी अच्छा है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, धन कमाने के आपको कई मौके मिलने वाले हैं.
सिंह राशि: इस राशि में लक्ष्मी नारायण योग तीसरे भाव में बन रहा है, ऐसे में आपको विशेष लाभ मिलने वाला है. आपके रुके हुए सभी काम बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. नौकरी में भी आपको नए अवसर मिल सकते है, विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. व्यापार में आपको लाभ मिलेगा, आपकी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
