हरियाणा बोर्ड में जाने की जरूरत नहीं, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलेगी ऑनलाइन

भिवानी | हरियाणा बोर्ड की प्रमाण पत्र शाखा ने सन 1970 के बाद का सब रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया है. अब ऑनलाइन आवेदन करने के बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट व डीएमसी डाक के द्वारा घर पर पहुंच जाएंगी. यदि मार्कशीट गुम हो जाए या माइग्रेशन सर्टिफिकेट चाहिए तो घबराइए मत क्योकि अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सब रिकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया है. अगर विद्यार्थी को दूसरे राज्य में दाखिला लेने के लिए माइग्रेशन सर्टिफिकेट व डीएमसी भिवानी बोर्ड से लाने की जरूरत नहीं बल्कि उन्हें नजदीक सरल व अंतोदय केंद्र से सर्टिफिकेट मिल जाएंगे.

Jagbir Singh bseh

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के 8वीं, 10वीं, 12वीं, HTET और डीएलएड की भी गुम हुई मार्कशीट ऑनलाइन निकलवा सकते हैं. इसके लिए हरियाणा सरल पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा कर अपनी डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त कर सकता है और हरियाणा ओपन के विद्यार्थी भी अपनी ऑनलाइन मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.

8वी, 10वी, 12वी, डीएड, एचटेट की मार्कशीट निकलवा सकेंगे

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में आठवीं, दसवीं, बारहवीं, एचटेट व डीएलएड मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए हरियाणा सरल पोर्टल पर आवेदन किया जाएगा. आवेदन के बाद विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवाकर डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त कर सकता है. विभाग ने पिछले 50 सालों के रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया है. हरियाणा ओपन वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन मार्कशीट निकलवा सकते हैं.

यह देनी होगी फीस

डुप्लीकेट मार्कशीट माइग्रेशन सर्टिफिकेट की पहली फीस कॉपी डाक से ₹500 व तुरंत लेने के लिए ₹800 देने होंगे. इसी प्रकार, दूसरी कॉपी डाक से 800 रुपए और तुरंत लेने के लिए 1100 देने होंगे और तीसरी कॉपी डाक के द्वारा 1000 रुपए और तुरंत लेने के लिए ₹1300 देने होंगे. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने कहा है विभाग की ओर से डाटा ऑनलाइन हो चुका है. इससे अब सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट निकाला जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.