करवा चौथ के दिन HPSC की परीक्षा होने से असमंजस में महिला अभ्यर्थी, तिथि बदलने के लिए उठाई मांग

महेंद्रगढ़ | हरियाणा में आने वाली 20 तारीख को करवा चौथ का व्रत होगा. यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. पर 20 अक्टूबर को करवा चौथ है और उसी दिन HPSC की परीक्षा भी है. ऐसे में जो महिला उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह असमंजस में है. महिलाओं के सामने एक बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है.

HPSC

करवा चौथ के दिन होगी परीक्षा

महिलाएं इस दिन व्रत कर करवा चौथ को खास मनाएं या रीति- रिवाज को किनारे कर परीक्षा देने जाएं. परीक्षार्थियों ने बताया कि करवा चौथ का त्योहार हिन्दू संस्कृति के अनुसार बहुत अहम है. इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगती हैं. उन्होंने कहा कि इस बार करवाचौथ का पर्व अक्टूबर माह में है और इसी दिन एचपीएससी की पीजीटी अंग्रेजी और पीजीटी हिंदी की परीक्षा आयोजित होनी है.

महिला उम्मीदवारों ने उठाई मांग

परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने की अनुमति नहीं दी जाती. महिला परीक्षार्थी सुशीला, मोनिका, अर्चना रीना, वीना, रिंकू, सुनीता, नीलम, मनोरमा आदि ने बताया कि पीजीटी अंग्रेजी व हिंदी 20 अक्टूबर को होनी है और उस दिन करवा चौथ है. करवा चौथ के दिन होने वाली परीक्षा में महिलाओं की संख्या ज्यादा हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन आज से शुरू, महिलाओं के लिए सुनहरा मौका; फटाफट करें अप्लाई

यदि वे श्रृंगार करके परीक्षा देने जाती है, तो परीक्षा केंद्र से बाहर ही उनसे सभी श्रृंगार उतरवा दिए जाएंगे, जिसे शुभ नहीं माना जाता. ऐसे में सभी महिलाओं उम्मीदवारों ने सरकार व चयन आयोग से इस परीक्षा को 20 की अपेक्षा किसी अन्य दिन करवाने की मांग उठाई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.