नायब सिंह सैनी के परिवार में है कौन- कौन, क्या काम करते हैं सदस्य; फटाफट चेक करें डिटेल

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है. आज गुरुवार को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लगातार दूसरी बार ऐसा होगा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा. हालांकि, इससे पहले वह केवल 6 महीने के लिए ही मुख्यमंत्री रहे थे. उसके बाद, विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने उनके चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में पेश करते हुए चुनाव लड़ा था और प्रदेश में BJP को बहुमत दिलवाया.

Nayab Singh Saini

ये हैं परिवार में सदस्य

बात करें अगर नायब सिंह सैनी के परिवार की, तो उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और बेटी है. उनकी पत्नी का नाम सुमन सैनी है. वह राजनीति में सक्रिय भी हैं. अपने पति को चुनाव जीताने में उन्होंने पूरा जोर लगाया था. सुमन सैनी को बीजेपी की टिकट पर 2022 में जिला परिषद के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

फिलहाल, वह बीजेपी की अंबाला जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष है. नायब सिंह सैनी के बेटे का नाम अनिकेत और बेटी का नाम अंशिका है. बेटा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा है. वहीं, अंशिका ने चंडीगढ़ से 12वीं की पढ़ाई पूरी की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

ऐसा रहा नायब सिंह का अब तक का सफर

25 जनवरी 1970 को जन्मे नायबसिंह सैनी की राजनीतिक यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरू हुई. आरएसएस जॉइन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जैसे कई बड़े नेताओं के साथ उनके अच्छे रिश्ते बने. साल 2009 में उन्होंने पहली बार हरियाणा विधानसभा के लिए नारायणगढ़ से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई. उसके बाद, साल 2014 में उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा सीट से जीत हासिल की. इसके बाद, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से 2019 में उन्होंने जीत हांसिल की.

साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हरियाणा अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया. मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री के पद पर इस्तीफा देने के बाद 12 मार्च 2024 को उन्हें हरियाणा का नया मुख्यमंत्री चुना गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts