भगवान विष्णु और मां दुर्गा को अपराजिता का फूल बेहद प्रिय, अवश्य करें ये जरूरी उपाय

ज्योतिष | अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली बनी रहे, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाली है. अपराजिता के फूल काफी शुभ होते हैं इन्हें मां दुर्गा का अवतार भी कहा जाता है. मां दुर्गा के साथ- साथ यह फूल भगवान विष्णु को भी काफी प्रिय होते हैं. कहा जाता है कि अगर हम उनको अपराजिता का फूल अर्पित करते हैं, तो ऐसा करने से हमारे घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है.

Aprajita Flower

भगवान शनि देव को आसानी से करें प्रसन्न

अगर आपसे शनिदेव नाराज है, तो भी आप उन्हें अपराजिता के फूल का उपाय करके आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं. शनि देव को यह फूल काफी पसंद होता है. अगर आप भी शनि के  दुष्प्रभाव की वजह से जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे है, तो आप भगवान शनि देव को यह पुष्प अर्पित करके परेशानियों को काफी हद तक कम कर सकते हैं.

भगवान विष्णु के साथ- साथ मां लक्ष्मी भी हो जाती है प्रसन्न

अगर आप अपराजिता के फूल को भगवान विष्णु को चढ़ाते हैं, तो इससे न केवल भगवान विष्णु बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है और आपके घर में धन- धान्य बना रहता है. अपराजिता का फूल दो रंगों का होता है नीला और सफेद. आप घर में नीले रंग का फूल लगा सकते हैं, इसे काफी अच्छा माना जाता है. 3 अपराजिता के फूल को हर सोमवार और शनिवार बहते पानी में डाल दीजिए ऐसा करने से आपके जीवन में चली आ रही धन की परेशानी खत्म हो जाएगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.