हरियाणा की बेटी ऐश्वर्या ने रचा इतिहास, 99.99 प्रतिशत स्कोर के साथ हासिल किया JRF

फरीदाबाद | खेल मैदान से लेकर शिक्षा के क्षेत्र की बात करें, तो हरियाणा की युवा पीढ़ी अपनी काबिलियत की बदौलत देश- दुनिया में सुर्खियां बटोर रही है. यहां छोरे ही नहीं बल्कि छोरियां भी सच्ची लगन और मेहनत की बदौलत बुलंदियों को छू रही है. इसी कड़ी में फरीदाबाद की बेटी ऐश्वर्या यादव (Aishwarya Yadav) ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए हरियाणा का गौरव बढ़ाया है.

Aishwarya Yadav Faridabad

ऐश्वर्या यादव ने हासिल की विशेष उपलब्धि

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर- 105 तिगांव स्थित शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा ऐश्वर्या यादव ने 99.99% नेट शिक्षा शास्त्र की परीक्षा के पहले प्रयास में जेआरएफ प्राप्त किया है. UGC की तरफ से ऐश्वर्या यादव को एआईआर.2 प्राप्त हुआ. बता दें कि जेआरएफ एक या दो प्रतिशत बच्चों को ही मिलता है.

शिव कॉलेज के प्रेसिडेंट विनोद नागर और प्रिंसिपल डॉ. जयमाला यादव ने छात्रा को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की और शिक्षा के प्रति आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बेटी ऐश्वर्या यादव ने स्पेशल उपलब्धि हासिल कर न केवल कॉलेज बल्कि जिले और हरियाणा का नाम रोशन कर दिखाया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इस शहर में देश का अनोखा दवा बैंक, पर्ची दिखाने पर मुफ्त मिलेगी दवाइयां

मेहनत से सब- कुछ संभव

ऐश्वर्या यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों और माता- पिता को दिया है. उन्होंने कहा कि इंसान सच्ची लगन और मेहनत से किसी काम को पूरा करें तो सफलता एक दिन आपके कदम अवश्य चूमेगी. अब उनका सपना है कि वह सहायक प्रोफेसर बनकर देश व समाज की सेवा करे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.