हरियाणा के कॉलेज में एडमिशन लेने का एक और अवसर, 23 अक्टूबर तक फिर से खोला गया पोर्टल

चंडीगढ़ | हरियाणा के जो युवा कॉलेज में एडमिशन नहीं ले पाए उनके लिए एक अच्छी खबर है. आपको बता दें कि जो युवा हरियाणा के कॉलेज में दाखिले लेने से वंचित रह गए उन्हें एक और मौका दिया गया है. उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न कॉलेजों में विभिन्न संकाय में एडमिशन के लिए एडमिशन पोर्टल 23 अक्टूबर तक दोबारा से खोल दिया गया है.

Job Student School College

23 अक्टूबर तक खुला पोर्टल

कॉलेजों में सीट खाली रह गई है, इन्हीं रिक्त पड़ी सीटों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है. शिक्षा विभाग के मुताबिक, विद्यार्थी 23 अक्टूबर तक विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक कक्षाओं और एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं में एडमिशन ले सकते हैं. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर 23 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की बढ़ेगी सुविधा, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक एडमिशन नहीं लिया है, वे ऑनलाइन आवेदन करके आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिस कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वहां संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.