धनतेरस पर एक साथ बन रहे इतने शुभ संयोग, इन 3 राशियों पर मेहरबान होगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से कुछ दुर्लभ योग का भी निर्माण होता है. एक ही राशि में जब कई ग्रहों की युति होती है तो राजयोग का भी निर्माण होता है. अबकी बार धनतेरस (Dhanteras) 29 अक्टूबर को है, इस दौरान ग्रहों की युति की वजह से शुभ राजयोगो का निर्माण हो रहा है, इनमें त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र महासंयोग भी शामिल है.

dhanteras

धनतेरस का पर्व कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है अर्थात उन पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेगी. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस काफी अच्छी साबित होने वाली है, आपको इस दौरान भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. कार्यों में सफलता के भी योग दिखाई दे रहे हैं, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है, ग्रहों की शुभ युति की वजह से भौतिक सुख- सुविधाओं की वृद्धि होगी .

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

तुला राशि: ग्रहों के विशेष संयोग की वजह से इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस काफी लाभकारी साबित होगी, आप जो भी योजनाएं सोचेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी. निवेश संबंधित कार्य से भी आप अच्छा धन अर्जित करने वाले हैं, जमीन-  जायदाद से जुड़े हुए मामले में आपको सफलता मिलेगी.  कारोबार में भी जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है.

धनु राशि: धनतेरस का पर्व इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, इनकम में वृद्धि के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, सरकारी नौकरी लगने के सपने पूरे होते हुए दिखाई दे सकते हैं. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.