हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी- पेंशन

चंडीगढ़ | हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार त्योहारी सीजन पर सरकारी कर्मचारियों पर जमकर मेहरबानी दिखा रही हैं. प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही दो बड़े गिफ्ट दिए हैं. कल सरकार ने मंहगाई भत्ते में इजाफा कर कर्मचारियों को दिवाली तोहफा दिया है. इसका लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा.

500 Rupee Notes Rupay

दिवाली से पहले मिलेगी पेंशन

हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों/ पारिवारिक पेंशनभोगियों को अक्टूबर माह का वेतन, भत्ते और पेंशन 30 अक्टूबर 2024 को वितरित किए जाएंगे. यह निर्णय दीवाली और हरियाणा दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों के मद्देनजर लिया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और पेंशन वितरण एजेंसियों को सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.