सूर्य का स्वाति नक्षत्र में परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू

ज्योतिष | सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. सूर्य सुख- समृद्धि, मान- सम्मान, आत्मा के कारक ग्रह माने जाते हैं. यह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. सूर्य राशि के साथ- साथ नक्षत्र परिवर्तन (Surya Nakshatra Parivartan) भी करते हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जल्द ही, सूर्य स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. इसका प्रभाव देश- दुनिया पर भी पड़ने वाला है.

Surya Dev

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, 24 अक्टूबर को सुबह 12:52 मिनट पर सूर्य ने स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और वह 6 नवंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से किन-किन राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है.

शुरू हुआ इन राशियों का अच्छा समय

मिथुन राशि: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, अब आपका अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ने वाला है. जल्द ही, आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. संतान से जुड़ी हुई कोई अच्छी खबर मिल सकती है, व्यापार में भी लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं.

धनु राशि: सूर्य का स्वाति नक्षत्र में आना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. सूर्य इस राशि के 11 भाव के स्वामी है, ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. लंबे समय से चली आ रही कई इच्छाएं अब आपकी पूरी होने वाली है, करियर में भी आपको तरक्की मिलने वाली है. लव- लाइफ काफी अच्छी रहेगी, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

कुंभ राशि: सूर्य इस राशि के 9वे भाव में रहने वाले हैं, ऐसे में आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है. आपके द्वारा की गई मेहनत का फल भी अब आपको निश्चित रूप से मिलेगा, उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. जल्दी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. मल्टीप्ल लेवल बिजनेस करने से भी आपको लाभ होगा जीवन में खुशियों का आगमन रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.