दीपावली से पहले कई बड़े ग्रह कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी; बरसेरी मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष | दीपावली से पहले कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) हो रहा है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अभी 2 दिन पहले ही 23 अक्टूबर को बुध ग्रह का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश हुआ है, उसके बाद 24 अक्टूबर को गुरु ने स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया. इसके साथ ही, अब शुक्र और मंगल भी नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं.

Astrologer

27 अक्टूबर को शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में और 28 अक्टूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. इसके बाद, 29 तारीख को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान 5 राशियां ऐसी होगी, जिन्हें भाग्य का सहयोग मिलेगा.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मेष राशि: इस राशि के जातकों की इनकम में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं, व्यापार में भी आपको मुनाफा मिलेगा. समाज में आपका मान-  सम्मान बढ़ेगा. खोया हुआ प्यार वापस मिल सकता है, आपका जीवन काफी खुशियों से भरा रहेगा.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा होने वाला है, नौकरी में भी प्रमोशन के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, परिवार में भी सुख- शांति का माहौल बना रहेगा. धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं.

धनु राशि: दीपावली से पहले इस राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते है, इसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते काफी मजबूत होंगे, पार्टनर्स के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.

कुंभ राशि: इस राशि के जातको को इनकम के नए स्रोत मिल सकते हैं, मां लक्ष्मी भी आप पर मेहरबान रहेगी. घर का माहौल काफी अच्छा बना रहेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.