खाटूश्याम जी के भक्तों के लिए मंदिर कमेटी ने जारी किया आधिकारिक पत्र, दिवाली को लेकर दी ये जानकारी

नई दिल्ली | वैसे तो दुनियाभर में शीश के दानी श्री खाटूश्याम जी के करोड़ों भक्त हैं, जो विभिन्न अवसरों पर श्री श्याम जी के मंदिर में माथा टेकने जाते ही रहते हैं. त्योहारों के समय तो खासतौर पर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा लगती है. आने वाले समय में देश भर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. इसी दिन को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया.

Khatu Shyam Mandir

इस दिन मनाया जाएगा दिवाली का त्यौहार

समिति द्वारा श्री श्याम भक्तों के लिए जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि श्री खाटूश्याम जी मंदिर में दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इसके बाद, 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाएगा. बता दें कि दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के अवसर पर हर साल श्रद्धालु श्री श्याम मंदिर में शीश के दानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts