हरियाणा CM की एक महीने में दूसरी बार PM मोदी से मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

चंडीगढ़ | हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दिल्ली दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है. अक्टूबर महीने के दौरान दोनों के बीच यह दूसरी मुलाकात हुई है. पहली मुलाकात हरियाणा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद 9 अक्टूबर को हुई थी. इस मुलाकात के दौरान CM ने PM को हरियाणा की जनता की ओर से दिवाली पर्व की शुभकामनाएं भेंट की.

CM Nayab Singh Oath Ceromany

100 दिन के रोड मैप पर चर्चा

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा के विकास को लेकर बनाए गए 100 दिन के रोड मैप को लेकर पीएम मोदी से चर्चा हुई है और प्रधानमंत्री ने हरियाणा के विकास में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है. इसके अलावा, मेट्रो और रेल नेटवर्क के विस्तार सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई है. राज्य में राज्यसभा की खाली हुई सीट को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला केन्द्रीय नेतृत्व करेगा.

कुलदीप बिश्नोई से हुई मुलाकात

दिल्ली दौरे पर सीएम नायब सैनी और कुलदीप बिश्नोई के बीच भी मुलाकात हुई है. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी पार्टी की जीत पर सीएम नायब सैनी को बधाई दी है. साथ ही, आदमपुर और नलवा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे चर्चा की गई है. मुख्यमंत्री ने हमारी बातों को सुना है और विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

राज्यसभा सीट को लेकर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सीएम नायब सैनी से मुलाकात के दौरान इस मामले को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई हैं और ना ही मैं किसी पद की दौड़ में शामिल हूं. BJP को लगेगा कि मैंने पार्टी के लिए मेहनत की है और मेरी जरूरत है तो पार्टी अपने आप देखेगी. मैंने अपनी ओर से इस तरह की कोई पहल नहीं की है और ना ही मुझे किसी पद की लालसा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.