वृंदावन के सफर को आसान करेगा यमुना एक्सप्रेसवे, अब चुटकियों में पूरी होगी फरीदाबाद की यात्रा

नई दिल्ली | देशभर में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. इसी कड़ी में निर्माणाधीन वृंदावन के बांके बिहारी को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट में बदलाव किया गया है. अब यह 101 किलोमीटर के बजाय 102.1 से शुरू होगा. इस बदलाव से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा मिलेगा.

Express Way

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रस्तावित NH-44 से यमुना एक्सप्रेस-वे के समानांतर आने वाली 7 किलोमीटर लंबी सड़क भी दोनों एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगी. लूप के जरिए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा. इससे फरीदाबाद की तरफ आने वाले लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.

जुड़ेंगे यमुना के दोनों छोर

केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण करवाया जा रहा है. यह एक्सप्रेसवे यमुना की दूसरी साइड में (ग्रेटर नोएडा से जाने पर लेफ्ट साइड में) फरीदाबाद से आकर एक्सप्रेसवे को पार करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करेगा.

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 14 किलोमीटर के आसपास होगी. इसके 7 किलोमीटर का हिस्सा यमुना की एक तरफ और दूसरा हिस्सा यमुना की दूसरी तरफ होगा. इसके निर्माण के लिए बजट राशि आवंटित कर दी गई है.

श्रीकृष्ण और बलराम की लगेंगी मूर्तियां

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले इस एक्सप्रेसवे का निर्माण यमुना प्राधिकरण की ओर से करवाया जाना है. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जहां समाप्त हो रहा है, वहां 1.5 किलोमीटर क्षेत्र खाली है; जो डूब क्षेत्र है यहां एलिवेटेट रोड का निर्माण किया जाएगा. एलिवेटेड रोड यमुना पर निर्माणाधीन पुल से कनेक्ट होगा. इसके साथ ही 21 मीटर चौड़ा केबल ब्रिज और 60 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के आधे हिस्से में यमुना प्राधिकरण हिस्सेदार है. वृंदावन की ओर वाले कट पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की 20 मीटर ऊंची मूर्तियां स्थापित की जाएंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.