जल्द बुलाया जाएगा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, CM ने दी यह जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र से जुड़ी एक खबर सामने आई है. सूत्रों का कहना है कि नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) के दूसरे कार्यकाल का शीतकालीन सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा. पंचकूला में पुस्तक मेले के उद्घाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया जाएगा.

Nayab Singh Saini

CM ने दी जानकारी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि पहले आयोजित हुएं विधानसभा के 1 दिवसीय सत्र में विधायकों की शपथ ग्रहण तथा स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव हो चुका है. अब विधिवत रूप से विधानसभा का नियमित सत्र बुलाया जाएगा. इसमें सभी विधायकों को अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र की बात रखने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि लोकसभा के सत्र से पहले- पहले विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाए. माना जा रहा है कि 13 नवंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.