चंडीगढ़ को मिलेगी मेट्रो और पॉड टैक्सी की सौगात, केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिए संकेत

चंडीगढ़ | केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ दौरे पर है. इस दौरान उन्होंने यूटी के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने मेट्रो, बिजली, क्लस्टर बस सर्विस शुरू करने पर विचार- विमर्श किया है. इस दौरान पॉड टैक्सी योजना लागू करने के भी संकेत दिए हैं. इसके शुरू हो जाने से आम जनता को काफी ज्यादा फायदा मिलेगा.

Pod

केंद्रीय मंत्री ने दिए संकेत

मंत्री ने बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बिजली को लेकर चंडीगढ़ में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. आने वाले 5 से 10 सालों में चंडीगढ़ को जितनी बिजली की जरूरत होगी, वह पूरी की जाएगी. चंडीगढ़ हेरीटेज सिटी है. ऐसे में मेट्रो कैसे चलाई जाएगी और इसमें नई टेक्नोलॉजी का कितना इस्तेमाल किया जाएगा, इसके बारे में चर्चा की गई है, क्योंकि यहां के लोग सालों से मेट्रो का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

टेक्नोलॉजी पर विचार: खट्टर

पॉड टैक्सी चलाने की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे हेरिटेज स्टेटस को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह सड़क के बीच में एक पिलर के ऊपर चलती है. यह एक साथ एक समय में 6 से 8 पैसेंजर्स को ले जा सकती है, जो चंडीगढ़ के लिए काफी अच्छा रहेगा. यह डिवाइडर के ऊपर भी चल सकती है, इसलिए फिलहाल इस टेक्नोलॉजी पर विचार किया जा रहा है.

क्या है पॉड टैक्सी?

पॉड टैक्सी इलेक्ट्रिक कार जैसा होता है, जो बिना ड्राइवर के चलती है. इसे कंट्रोल सिस्टम के जरिए चलाया जाता है, जिसकी स्पीड काफी तेज है. यह ऑटोमेटिक सिस्टम से चलती है. इसमें 8 लोग बैठकर जा सकते हैं, जबकि 13 लोग खड़े होकर सफर कर सकते हैं. यह वातावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण नहीं होता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.