हरियाणा में किसानों को गेहूं बिजाई पर मिलेगी 3600 रूपए प्रति एकड़ सब्सिडी, 25 दिसंबर तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार (Haryana Govt) ने गेहूं बिजाई पर किसानों को 3,600 रूपए प्रति एकड़ सब्सिडी देने का फैसला लिया है. इसके लिए प्रदेश के 8 जिलों जिनमें अंबाला, भिवानी, हिसार, झज्जर, मेवात, पलवल, चरखी दादरी और रोहतक जिले के किसानों को 25 दिसंबर तक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा.

Farmer Kisan

3600 रूपए प्रति एकड़ मिलेगी सब्सिडी

सूबे के 8 जिलों के किसानों द्वारा आवेदन करने के बाद 1041 एकड़ जमीन पर गेहूं बिजाई के लिए 37.48 लाख रुपए सब्सिडी दी जाएगी. कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा गेहूं स्कीम के तहत हरियाणा के 8 जिलों में उन्नत तकनीक से ज्यादा उपज देने वाली किस्मों में गेहूं के समूह प्रदर्शन प्लांट पर किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा. उन्नत तकनीक से ज्यादा उपज देने वाली किस्मों में गेहूं के प्रदर्शन प्लांट पर 3,600 रूपए प्रति एकड़ सब्सिडी दी जाएगी.

एक किसान को मिलेगा इतना लाभ

एक किसान को अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ दिया जाएगा, जबकि 20% लाभ अनुसूचित जाति, महिला किसान, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए उपलब्ध है. किसान इसमें प्रयोग होने वाली कृषि सामग्री खरीदने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कृषि सामग्री हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की समग्र सिफारिशों के अनुसार सरकारी, अर्ध सरकारी, सह समिति या अधिकृत विक्रेता से खरीद कर रसीद संबंधित कृषि विकास अधिकारी के पास भेजें. कृषि विकास अधिकारी सत्यापक करके उप कृषि निदेशक के कार्यालय में भेजेगा. इसके पश्चात, उप कृषि निदेशक के कार्यालय द्वारा सब्सिडी राशि किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.