26 नवंबर को बुध बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों की लगेंगी लॉटरी

ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. बुध इस साल वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं, परंतु उनकी स्थिति में नवंबर और दिसंबर महीने में काफी हलचल देखने को मिलने वाली है. ऐसे में नए साल के मौके पर कुछ राशि के जातकों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होने वाली है. 26 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएंगे और आने वाली 16 तारीख तक इसी अवस्था में रहेंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

Jyotish Rashi Grah

26 नवंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: बुध इस राशि के सातवें भाव में मार्गी होने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन पर काफी अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है. आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, परिवार के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे. बुध की इस चाल की वजह से आपको नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में भी नया प्रोजेक्ट या आर्डर मिल सकता है.

मिथुन राशि: इस राशि में बुध छठे भाव में मार्गी होने जा रहे है, ऐसे में इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इस अवधि में सभी लोग आपके काम की तारीफ करने वाले हैं, पैतृक संपत्ति या फिर अप्रत्याशित रूप से भी धन लाभ के योग दिखाई दे रहे है. व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लव- लाइफ काफी अच्छी बनी रहेगी.

सिंह राशि: बुध इस राशि के चौथे भाव में विराजमान होने वाले हैं, इस राशि के जातकों को सभी भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी. आप अपने सपनों को कामयाब करने में भी सफल होंगे, घर- परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी. बुध की कृपा से धन-धान्य में भी वृद्धि होगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.