खुशखबरी: कश्मीर को सीधे दिल्ली से जोड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली | रेल नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में जुटी केंद्र सरकार ने एक और बड़ी खुशखबरी दी है. अब ट्रेन के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सीधे कश्मीर से जुड़ेगी. अगले साल जनवरी महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर कश्मीर को नई दिल्ली से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे.

Vande Bharat Train

जल्द मिलेगी सौगात

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि रेलवे ने USBRL परियोजना के 272 किलोमीटर में से 255 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया है. कटरा और रियासी के बीच जो 17 किलोमीटर का हिस्सा पेंडिंग हैं, उसे इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार जनवरी, 2025 में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन होगा.

हर एक पहलू की बारीकी से जांच

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हर एक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है व इन सभी चीजों का बड़े पैमाने पर गहन निरीक्षण किया जा रहा हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी और तकनीकी टीमें बार-बार दौरा कर रही हैं कि सब कुछ मानक के अनुरूप है. यह एक बड़ा उपक्रम है और इसके पीछे बहुत मेहनत की गई है. एक बार हर पहलू का सत्यापन हो जाए, उसके बाद ही उद्घाटन कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया जाएगा.

दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज से गुजरेगी ट्रेन

इस प्रोजेक्ट में ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब रेल ब्रिज से होकर गुजरेगी. प्रोजेक्ट में कुल 38 सुरंग और 927 पुल का निर्माण किया गया है. जिनमें चिनाब पुल भी शामिल हैं. इसकी लंबाई 1375 मीटर, आर्चर की लंबाई 467 मीटर और ऊंचाई 359 मीटर है. एफिल टावर से करीब 35 मीटर ऊंचे इस पुल को सबसे ऊंचा आर्चर पुल माना जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना

कटरा से श्रीनगर तक रेल कनेक्टिविटी होते ही इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को भी चलाने का प्रस्ताव है. इसके तहत ट्रेन नंबर 12425/26 न्यू दिल्ली से जम्मूतवी, 12445/46 न्यू दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा, 16031/32 चेन्नई सेंट्रल से माता वैष्णो देवी कटरा, 11449/50 जबलपुर से माता वैष्णो देवी कटरा, 16787/88 तिरुनेलवेली से माता वैष्णो देवी कटरा, 16317/18 कन्याकुमारी से माता वैष्णो देवी कटरा, 19803/04 कोटा से माता वैष्णो देवी कटरा और ट्रेन नंबर 12331/32, हावड़ा से जम्मूतवी व सात अन्य ट्रेन शामिल हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.