कैथल स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में मिले चार युवती और 6 युवक

कैथल ।  कैथल में स्पा सेंटर की आड़ में किया जा रहा था वेश्यावृत्ति का गोरखधंधा. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए, चार लड़कियां व 6 लड़कों को हिरासत में ले लिया.

kaithal spa center news

पुलिस ने स्पा मालिक को किया गिरफ्तार 

बता दे कि जैसे ही पुलिस को मुखबिर से इसके बारे में सूचना मिली. तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी की. जिससे पता चला कि यहां कोई स्पा का काम नहीं किया जा रहा. बल्कि स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है. इसके चलते पुलिस ने चार लड़की, व 6 लड़कों को हिरासत में ले लिया. पुलिस द्वारा स्पा मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.