चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री क्लास के लिए 1 दिसंबर से शुरू होगी एडमिशन प्रोसेस,15 जनवरी तक कर पाएंगे आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा के चंडीगढ़ शहर के 57 निजी गैर सहायता प्राप्त व गैर अल्पसंख्यक स्कूलों में ईडब्ल्यूएस/ डीजी एंट्री कक्षा के दाखिले शुरू हो चुके हैं. अभिभावक एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे. शिक्षा विभाग की तरफ से प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व वंचित समूह (ईडब्ल्यूएस/ डीजी) के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत यह व्यवस्था बनाई गई है.

Homework

15 जनवरी आवेदन की अंतिम तारीख

स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने जानकारी दी कि ईडब्ल्यूएस/ डीजी एंट्री कक्षा के एडमिशन का शेड्यूल तैयार हो चुका है. पिछले सेशन में जहां आवेदन प्रक्रिया जनवरी महीने में शुरू हुई थी, वहीं इस बार इसे एक दिसंबर से शुरू किया जा रहा है. अभिभावक एक दिसंबर से एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी रहेगी.

शहर के 57 निजी गैर सहायता प्राप्त व गैर अल्पसंख्यक स्कूलों में एंट्री क्लास में ईडब्ल्यूएस/ डीजी की लगभग 800 सीटें हैं. बराड़ ने साफ किया कि पिछले सत्र के अपेक्षा इस बार दाखिला प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया हैं, केवल आवेदन की तारीख जल्दी रखी गई है. विभाग अप्रैल महीने में शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ईडब्ल्यूएस/ डीजी एंट्री क्लास दाखिला प्रक्रिया निपटाना चाहता है, ताकि निजी स्कूलों की तरफ से इन सीटों को पहले भर देने की परेशानी न आए. पिछले सत्र में कुछ प्राइवेट स्कूलों की तरफ से कोटे की सीटें पहले दी गई थीं.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

प्राइवेट स्कूलों में 25% सीटें रिज़र्व

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत गैर अल्पसंख्यक निजी स्कूलों में एंट्री क्लास में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व वंचित समूह के बच्चों के लिए रिजर्व है. ईडब्ल्यूएस/ डीजी श्रेणी में एंट्री क्लास में वह बच्चे आवेदन कर सकते हैं, जिनके माता- पिता व गार्डियन की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से कम है या वह शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के सेक्शन दो (डी) के तहत शेड्यूल कास्ट; 60 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति के बच्चे; वॉर विडो के बच्चे; चाइल्ड विद डिसेबिलिटी, अनाथ बच्चे; कैंसर, एड्स से प्रभावित हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.