Indian Railways: कोहरे की वजह से थमेंगे रेलगाड़ियों के पहिए, 3 महीने के लिए रद्द हुई 10 ट्रेनें

अंबाला, Indian Railways | सर्दियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही धुंध और कोहरे का असर दिखाई दे रहा है. हरियाणा के कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल रही है, जिस कारण दृश्यता काफी कम हो गई है. इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी दिखने लगा है और ट्रेनें घंटों की देरी से संचालित हो रही है, जिससे रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

RAIL TRAIN

रद्द हुई 10 ट्रेनें

आने वाले दिनों में कोहरे का असर बढ़ने की आशंका के चलते चंडीगढ़ और अंबाला डिवीजन की 10 ट्रेनों का संचालन तीन महीने के लिए रद्द कर दिया गया है. 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक ये ट्रेनें रद्द रहेगी. इसके साथ ही अंबाला और पठानकोट डिवीजन में चलने वाली 45 अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • चंडीगढ़- अमृतसर एक्सप्रेस (12241/ 42)
  • कालका- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (140503/ 04)
  • लालकुआं- अमृतसर एक्सप्रेस (14615/ 16)
  • चंडीगढ़- फिरोजपुर एक्सप्रेस (14629/ 30)
  • डिब्रूगढ़- चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903/ 04)
  • उना- नंगल डैम (04577/ 68)
  • डबवाली- बठिंडा (04765/ 66)
  • अमृतसर- नंगल डेम (14505/ 06)
  • ऋषिकेश- जम्मू तवी (14605/ 06)
  • प्रतापगढ़- अमृतसर (14617/ 18)

यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की योजना बनाते समय अपडेट शेड्यूल जरूर चेक करें. अन्यथा, बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.