हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट अपडेट, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी की ओर से वार्षिक परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. हालांकि, डेटशीट बाद में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.

BSEH Haryana Board

ये रहेगा शेड्यूल

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 27 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 15 मार्च तक चलेगी. वहीं, कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 26 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगी.

HBSE के अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट बहुत जल्द जारी की जाएगी. इस संबंध में तैयारियां शुरू हो चुकी है. उन्होंने बताया कि बोर्ड की तरफ से जारी एडमिट कार्ड दिखाने पर ही परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नया नियम, रोज 30 मिनट पढ़ाई से अलग होगा रीडिंग पीरियड; जानें पूरी योजना
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.