8th Pay Commission: इस दिन से लागू होगा आठवां वेतन आयोग, केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी देखें डिटेल

नई दिल्ली, 8th Pay Commission | पिछले काफी समय से देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी आठवे वेतन आयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट के बारे में जानकारी देने वाले हैं, सोशल मीडिया पर आठवे वेतन आयोग को लेकर कई प्रकार की खबरें इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द- से- जल्द इससे जुड़ी हुई ऑफिशल अपडेट जारी की जा सकती है.

Rupees Money

आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर आई सामने

कर्मचारियों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार आगामी केंद्रीय बजट में आठवें वेतन आयोग को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है. नए आयोग की घोषणा को देखते हुए वह केंद्र को अपनी सिफारिश से भी देगा और उन सुझावों के आधार पर ही मोदी सरकार की तरफ से केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बदलावों को लागू किया जाएगा. सातवें वेतन आयोग के तहत, केंद्र सरकार की तरफ से 2.57 के फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल किया, जिसे न्यूनतम वेतन को 7,000 से बढ़कर 18,000 रुपए कर दिया गया था. हर नए वेतन आयोग के लागू होने के साथ ही वेतन और पेंशन दोनों में ही बदलाव किया जाता है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

इस प्रकार मिलेगा लाभ

मौजूदा समय में केंद्र कर्मचारियों को 2.57% फिटमेंट फैक्टर के आधार पर ही सैलरी मिल रही है. उम्मीद की जा रही है कि इसे बढ़ाकर 2.86% कर दिया जाता है, तो इससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी भी बढ़ने वाली है. मौजूदा न्यूनतम मूल वेतन 18000 रुपए है, अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 है तो यह बढ़कर 51480 रुपए हो जाएगा. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से पेंशन में भी बड़ा बदलाव होगा. फिलहाल न्यूनतम पेंशन 9000 रूपये है, अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86% कर दी जाती है तो पेंशन बढ़ाकर 25740 रूपये हो सकती हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.