12 दिसंबर को उदित होंगे बुद्धि का दाता बुध ग्रह, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

ज्योतिष | बुध ग्रह को बुद्धि का दाता और ग्रहों के राजकुमार के नाम से जाना जाता है. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है जो नवंबर महीने के लास्ट में अस्त अवस्था में हो गए थे. जल्द ही बुध अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.

Budh Dosh

12 दिसंबर को सुबह 6:12 मिनट पर बुध उदित हो जाएंगे, बुध के उदय होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

12 दिसंबर से शुरू होगा इन तीन राशियों का अच्छा समय

तुला राशि: बुध का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छे परिणाम लेकर आएगा, इस समय बुध दूसरे भाव में उदित होने वाले हैं. धन परिवार में भी आपको आकस्मिक लाभ मिल सकता है, आपके रुके हुए सभी काम बनने वाले हैं. हर क्षेत्र में सफलता के योग दिखाई दे रहे है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है, इस समय बुध आपके चौथे भाव में उदय होंगे. ऐसे में आपको वाहन व प्रॉपर्टी आदि का विशेष लाभ मिलने वाला है. पैसे कमाने के भी आपको कई मौके मिलने वाले हैं, आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं जिनका भविष्य में आपको लाभ मिलने वाला है.

वृश्चिक राशि: बुध इस राशि के आठवें और 11वें भाव के स्वामी होकर लग्न भाव में विराजमान रहेंगे, ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए जल्द ही अच्छा समय शुरू हो जाएगा. जीवन में चली आ रही परेशानी अब समाप्त हो जाएंगी, सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी, संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है. धन की बचत करने में आप कामयाब होंगे, नौकरी के आपको नए अवसर मिल सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.