हरियाणा में लड़कियों के लिए इस रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जनता दरबार में रखी थी फरियाद

अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले की छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अंबाला से रोजाना बड़ी संख्या में छात्राएं मुलाना पढ़ने के लिए जाती है क्योंकि वहां पर कई बड़ी यूनिवर्सिटी है. ऐसे में छात्राओं को सरकारी बस से सफर करना पड़ता है, जिस दौरान उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. भीड़- भाड़ ज्यादा होने की वजह से छेड़छाड़ और चोरी जैसी घटनाओं का अंदेशा बना रहता है.

Haryana Roadways Bus

जनता दरबार में रखी थी फरियाद

बीते दिनों परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा लगाए गए जनता दरबार में एक फरियादी ने बेटी के रोजाना बस से जाने पर छेड़छाड़ से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादी ने बताया कि बेटियां अक्सर अपने घर आकर छेड़छाड़ संबंधी बात रखती है. स्कूल जाने वाली लड़कियों काफी परेशानी झेल रही है.

इस मामले पर अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अंबाला रोडवेज के जीएम अश्वनी डोगरा को निर्देश दिए कि रोजाना सुबह के समय कॉलेज जा रही छात्राओं के लिए स्पेशल बस का संचालन किया जाएं. वहीं, परिवहन मंत्री के आदेश पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज विभाग ने सुबह के समय गुलाबी बसें अंबाला कैंट से मुलाना के लिए स्पेशल बसें संचालित कर दी है. इन बसों में पुरूषों को सफर करने की इजाजत नहीं होगी.

लड़कियों ने परिवहन मंत्री का आभार किया व्यक्त

गुलाबी स्पेशल बसों के संचालन को लड़कियों ने राहत भरा फैसला बताया और परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया. लड़कियों ने कहा कि इससे छेड़छाड़ जैसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा. अब वो बिना किसी परेशानी के अंबाला कैंट से मुलाना के लिए सफर कर सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.