नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (DDA) में खुद के घर का सपना संजोए बैठे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. जमीन की आसमान छूती कीमतें गरीब आदमी के इस सपने के साकार होने से रोड़ा बन रही है लेकिन फिर भी दिल्ली में घर बनाने वालों के लिए एक महाऑफर सामने आया है.
DDA ने शुरू की बुकिंग
दिल्ली डेवलपमेंट ऑथोरिटी (DDA) ने दिल्ली में सस्ते घरों की बिक्री शुरू की हुई है, जिसमें आप सिर्फ 11 लाख रूपए में फ्लैट खरीद सकते हैं. खास बात यह है कि ये सभी फ्लैट्स दिल्ली की प्राइम लोकेशन पर है. आपको यहां बता दें कि 3,400 फ्लैट्स की बिक्री के लिए 11 सितंबर से बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन बहुत से लोग इस जानकारी से अवगत नहीं है तो बता दें कि फ्लैट्स की बुकिंग मार्च 2025 तक कर सकते हैं.
31 मार्च तक चलेगी योजना
दिल्ली में सस्ते फ्लैट्स की बुकिंग 11 सितंबर से शुरू होकर 31 मार्च, 2025 तक चलेगी. DDA की इस हाउसिंग स्कीम में पहले आओ- पहले पाओ योजना के तहत फ्लैट बुकिंग के लिए रखे गए हैं. वहीं, लोकेशन की जगहों का जिक्र करें तो इसमें रामगढ़ कॉलोनी, लोकनायक पुरम, रोहिणी सरसपुर और नरेला में करीब 34000 एलआईजी और EWS फ्लैट बुकिंग के लिए हैं. इनकी शुरुआती कीमत 11.54 लाख रुपये है. साथ ही बड़े फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपए रखी गई है. इन फ्लैट्स की संख्या 5400 है.
ये रहेगी बुकिंग राशि
मिली जानकारी के अनुसार, EWS फ्लैट्स की बुकिंग के लिए 50 हजार रूपए राशि निर्धारित की गई है. वहीं, एलआईजी फ्लैट्स की बुकिंग पर 1 लाख रूपए राशि होगी. MIG फ्लैट्स के लिए 4 लाख रुपए और HIG फ्लैट्स के लिए बुकिंग राशि 10 हजार रूपए निर्धारित की गई है. इन सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये है. जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन अमाउंट और बुकिंग अमाउंट दोनों ही नॉन-रिफ़ंडेबल हैं. यानि रजिस्ट्रेशन फीस और बुकिंग अमाउंट अगर आपने चुका दिया तो आपको फ्लैट खरीदना होगा.
