हरियाणा में ठंड से बेकाबू हुए हालात, देश में सबसे ठंडे तीन शहर प्रदेश के; 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

चंडीगढ़ | जब से पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ है, तब से उसका असर हरियाणा में भी देखने को मिला है. यहाँ ठंड के कारण दिन- ब- दिन हालात खराब होते जा रहे हैं. दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव (Cold Wave) का अलर्ट जारी किया है. इसके तीसरे दिन पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है.

Webp.net compress image 23

दर्ज़ हुई सीज़न की सबसे बड़ी गिरावट

बीते 24 घंटे की तो इस दौरान तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट देखी गई है. इस ठंड के सीजन में यह सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले औसत तापमान 7.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था. प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, रोहतक में 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

सबसे ठंडे जिलों में 3 हरियाणा के

ठंड का आलम ये है कि देश के सबसे ज्यादा ठंडे इलाकों में प्रदेश के 3 जिले शामिल हो चुके हैं. हिसार तीसरे, भिवानी चौथे और करनाल आठवें स्थान पर रहा है. यहाँ तापमान 1.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है. ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, हिसार के बालसमंद और सोनीपत के सरगथल में भी 1.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. दिन में 19 डिग्री तापमान के साथ रोहतक सबसे ज्यादा ठंडा रहा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts