हरियाणा में आए इन डायनासोर को देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, बच्चों से लेकर बड़ों तक में मची खलबली

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में ट्रेड फेयर लगा हुआ है, जिसमें अबकी बार कुछ अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. बच्चों के साथ बड़े भी इस मेले में खूब बढ़- चढ़कर भाग ले रहे हैं. 20 दिसंबर तक यह मेला चलेगा, जिसमें अबकी बार डायनासोर की एंट्री आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यहां अंडे से निकलता हुआ डायनासोर का बच्चा और बड़ा रोबोटिक डायनासोर बिल्कुल रियल डायनासोर की तरह हलचल कर रहे हैं.

Dianasour

रोबोटिक्स डायनासोर ने बाँधा समां

इस मेले में बच्चों से लेकर में बड़ों तक के मनोरंजन का पूरा प्रबंध किया गया है. खाने पीने से लेकर गेमिंग ज़ोन, शॉपिंग सेंटर आदि भी यहां मौजूद है. बच्चों के लिए झूले, फिश टैंक, किंग कॉन्ग और डायनासोर पार्क भी मौजूद है.

यहाँ मौजूद रोबोटिक डायनासोर को देखकर बच्चे रोमांचित हुए जा रहे हैं. इसकी मूवमेंट बिल्कुल असली डायनासोर के जैसी लग रही है. बैकग्राउंड में बज रहा साउंड भी बिल्कुल डायनासोर की हूबहू रियल आवाज निकाल रहा है. मेले में पहुंचने वाले लोग यहाँ काफी एंजॉय कर रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts