म्हारी पहलवान बेटी काजल ने कुरूक्षेत्र में गाड़ा लठ्ठ, हरियाणा केसरी का जीता खिताब

सोनीपत | खेल मैदान में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में कुरूक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव में आयोजित राज्यस्तरीय दंगल में सोनीपत जिले के गांव लाठ की पहलवान बेटी काजल ने शानदार खेल का मुआयना पेश करते हुए हरियाणा केसरी के खिताब पर कब्जा जमाया है.

Kajal Sonipat

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यास करने वाली काजल ने 76 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है. हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर काजल को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सम्मानित किया.

पूरी टूर्नामेंट में दिखाया गजब का खेल

काजल के चाचा कृष्ण ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में बेटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंबाला की पहलवान को चित करके सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली काजल ने हिसार की तन्नु को बाॅय फाल चित करके फाइनल में धमाकेदार एंट्री की.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

फाइनल मुकाबले में काजल ने रोहतक के खड़वाली की पहलवान किरण हुड्डा को 10- 0 से हराकर हरियाणा केसरी का खिताब अपने नाम किया. हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर काजल को 2 लाख रूपए देकर सम्मानित किया गया. कोच अजय मलिक ने बताया कि काजल अब तक 3 बार एशियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है. सभी ने काजल को हरियाणा केसरी का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.