हरियाणा में महिलाओं को कब से मिलेंगे प्रति महीना 2100 रूपए, CM ने दी जानकारी

चंडीगढ़ | दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू करने के बाद अब पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को प्रति महीना 2,100 देने का जो वादा किया था, उसे हरियाणा सरकार (Haryana Govt) कब पूरा करेगी. इसको लेकर सीएम नायब सैनी ने स्थिति स्पष्ट की है.

CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

आज तक से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जल्दी ही हम हरियाणा की महिलाओं को 2,100 रूपए प्रति महीना की आर्थिक सहायता राशि देने का काम करेंगे. अब जो बजट सत्र आएगा, उसमें हम इसको लेकर प्रावधान करेंगे और उसके बाद प्रदेश की महिलाओं को 2100 रूपए मिलने शुरू हो जाएंगे. हम इस योजना को लागू करने की व्यवस्था में लगे हुए हैं.

बिना पर्ची- खर्ची युवाओं को सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में पहले की सरकारों में सरकारी नौकरियां सिफारिश और पैसे के दम पर मिलती थी, लेकिन हमारी सरकार ने बिना पर्ची- खर्ची युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है. कांग्रेस का भर्ती रोको गैंग इलेक्शन कमीशन के पास चला गया था. मेरे पास युवा साथी आए तो मैंने उनसे वादा किया था कि मैं सीएम पद की शपथ बाद में लूंगा पहले ज्वाइनिंग लेटर दूंगा और मैंने ये करके दिखाया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

डायलिसिस की मुफ्त सुविधा

सीएम नायब सैनी ने कहा कि जब मैं कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद था तो डायलिसिस के लिए सरकारी अस्पतालों में सिफारिश करवाने के लिए लोग मेरे पास आते थे. कई लोग तो ऐसे थे जो मुझ तक पहुंच ही नहीं पाते थे. इसलिए हमने सरकार बनते ही हरियाणा के सभी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा सभी के लिए मुफ्त कर दी.

संकल्प पत्र हमारे लिए पवित्र ग्रंथ

हरियाणा सीएम ने कहा कि हमारा संकल्प पत्र हमारे लिए पवित्र ग्रंथ की तरह है और इसमें किए गए तमाम वादों को हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे. इसमें हमने 20 प्रमुख मुद्दों को शामिल किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.