अंबाला | MSP, कर्ज माफी सहित कई अन्य मांगों को लेकर पंजाब- हरियाणा के शंभू बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का जत्था आज फिर दिल्ली कूच करेगा. हालांकि, किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए बार्डर पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. यहां बैरिकेडिंग के ऊपर बनाए गए शेड के ऊपर भी जाली लगा दी गई है. इससे पहले 101 किसानों का जत्था दो बार दिल्ली जाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने उन्हें बार्डर से खदेड़ दिया.
खनौरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है. मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं.
मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया
ओलंपिक पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया भी आज शंभू बार्डर पर पहुंचेंगे. उधर, किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक को 17 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. ये रोक आज सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक रहेगी. हरियाणा की गृह सचिव सुमित्रा मिश्रा ने यह आदेश जारी किया है.
हरियाणा सरकार ने अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए हैं। आज से 17 दिसंबर, 2024 (रात 12 बजे) तक यहां इंटरनेट बंद रहेगा। #Haryana #DIPRHaryana
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 14, 2024
इन गांवों में इंटरनेट सेवा पर रोक
अंबाला के डंगडेहरी, लोहगढ़, मानकपुर, डडियाना, बड़ी घेल, छोटी घेल, लहारसा, कालू माजरा, देवी नगर (हीरा नगर, नरेश विहार), सद्दोपुर, सुल्तानपुर और काकरू गांव में इंटरनेट बंद रहेगा.
