दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, 10 दिन तक इन रूटों पर प्रभावित रहेगी सेवाएं

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी रोजाना मेट्रो के जरिए आवागमन करते हैं, तो इस खबर को आखिर तक पढ़े. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी साझा की है कि आने वाले 10 दिनों तक कुछ हिस्सों में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित रहेगी.

Delhi Metro

DMRC ने दी जानकारी

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा है कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली जाने वाली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है. अभी तक इस हिस्से में मेट्रो सुबह 06.18 से लेकर रात 12.14 बजे तक संचालित होती थी लेकिन इन दस दिनों तक यहां सुबह 07.07 बजे से लेकर रात 10.45 बजे तक मेट्रो का संचालन रहेगा. ये टाइम 17- 18 दिसंबर की दरमियानी रात से लेकर 28- 29 दिसंबर की दरमियानी रात तक लागू रहेगा.

इस जानकारी में आगे बताया गया है कि समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर- 18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे. हालांकि, जहांगीरपुरी- मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. DMRC ने दूसरी पोस्ट में बताया है कि केशवपुरम से रिठाला की ओर जाने वाली रेड लाइन (लाइन- 1) पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात से 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2025 तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली सरकार की नई पहल, दिचाऊकलां से आनंद विहार तक शुरू हुआ सीधा बस रूट

इस रूट पर भी समय में बदलाव

मिलेनियम सिटी सेंटर से गुरुग्राम की ओर जाने वाली मेट्रो के समय में भी बदलाव किया गया है. अब तक रात 11 बजे तक संचालित होने वाली ट्रेन कुछ दिन के लिए रात में केवल साढ़े 9 बजे तक ही संचालित होगी. इस रूट पर सुबह की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.