हरियाणा को अगले साल मिल सकती है 4 नए जिलों की सौगात, 4 सदस्यीय कमेटी ने शुरू किया काम

चंडीगढ़ | हरियाणा में नए जिले बनाने की कवायद में जुटी सरकार ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. बताया जा रहा है कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के बाद प्रदेश में 4 नए जिले बनाने की घोषणा हो सकती है. इस संबंध में हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने 4 दिसंबर को एक कमेटी गठित की थी, जिसने इसपर काम करना शुरू कर दिया है. 2 महीने बाद यह कमेटी सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

Nayab Singh Saini

4 सदस्यीय कमेटी गठित

पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें बतौर सदस्य शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और राजस्व मंत्री विपुल गोयल को शामिल किया गया है. नए जिले, उपमंडल, तहसील और उपतहसील बनाने के लिए इस कमेटी को गठित किया गया है. यह कमेटी तीन महीने में जिला, तहसील और कस्बों की प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी.

वित्त आयुक्त राजस्व और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नई कमेटी के गठन को लेकर निर्देश जारी कर दिए थे. इसके अलावा, वित्त आयुक्त राजस्व और विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव रिपोर्ट तैयार करने में कमेटी की सहायता करेंगे.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

बन सकते हैं यह नए जिले

गुरुग्राम के मानेसर, सोनीपत के गोहाना, करनाल के असंध, हिसार के हांसी और सिरसा के डबवाली को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है. हांसी और डबवाली फिलहाल पुलिस जिले हैं. इसलिए इनके सामान्य जिले बनने में कोई अधिक बाधा नहीं है. इसी तरह भिवानी के बवानी खेड़ा और रोहतक के कलानौर को उपमंडल बनाने की मांग लंबे समय से विचाराधीन है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.